ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20210919 WA0277 1068x801 1 गंगाशहर गोचर की चार दीवारी का निर्माण 8 अक्टूबर को Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar post बीकानेर। गोचर विकास संयुक्त समिति की बैठक में रविवार को सर्व सम्मति से निर्णय किया गया कि गंगाशहर गोचर की चार दीवारी का निर्माण 8 अक्टूबर को भूमि पूजन के साथ किया जाएगा। इसके लिए मस्त मण्डल ने 11 लाख रुपए देने की घोषणा की। वहीं नवरतन डागा व धर्म सिंघी ने मौके पर ही एक एक लाख रुपए चार दीवारी निर्माण के लिए देने की घोषणा की। वहीं गंगाशहर क्षेत्र के 60 लोग राशि देने वालों की सूची में शामिल हुए हैं। इस बैठक में निर्णय किया गया कि गंगाशहर में देवी सिंह भाटी कार्यकर्ता के साथ मुख्य बाजारों में गोचर विकास के लिए झोली फैलाएंगे।। पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी के सुझाव पर प्रस्तावित गोचर विकास के मॉडल को मुहूर्त रूप देने के लिए चारागाह विकास, जल संरक्ष्ण औऱ गोचर सुरक्षा समितिया गठित की गई। ये समितियां तय मॉडल के अनुरूप अगले माह से गोचर विकास का शुरू करेगी।। गंगाशहर चार दीवारी निर्माण के लिए बनी 11 सदस्यीय समिति में नव रतन डागा, महावीर रांका, आदू राम भाटी, कनक चोपड़ा, शिव कुमार रँगा, विजय मालू, अरिहन्त नाहटा, महेश सोनी, झंवर गहलोत, पुख राज सोनी, किसान सांखला, बजरंग सारडा शामिल है।। संयुक्त समिति की बैठक में पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी ने बताया कि जनता के सहयोग से चल रहे गोचर विकास के कार्यों में समाज का प्रबुद्ध वर्ग स्वप्रेरणा से मदद की पहल कर रहा है। इस नेक काम में लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। महावीर रांका ने मस्त मण्डल की ओर से गंगाशहर में चार दीवारी निर्माण के लिए 11 लाख रुपए देने तथा बाकी राशि जन सहयोग से जुटाने का आश्वासन दिया। बंशी लाल तंवर ने सभी लोगों को गोचर विकास में जुट जाने का आव्हान किया। निर्मल बरड़िया ने विकास मॉडल को मुहूर्त रूप देने की भूमिका रखी। इस दौरान चार दीवारी निर्माण शुरू होने वाले स्थल का निरीक्षण किया गया। नए ब्लाक को बृज नारायण किराडू ने फीता काटकर उदघाटन किया। देवी सिंह भाटी, महावीर रांका, नव रतन डागा ने गोचर के ने ब्लाक में पौधरोपण किया। बैठक गोचर समितियों के पदाधिकारीें अजय पुरोहित, बृज नारायण किराडू, हजारी देवड़ा, शिव कुमार रँगा, सूरज प्रकाश राव, मन्नू बाबू सेवग, महावीर गहलोत, किसन सांखला, कैलाश सोलंकी समेत कई लोग शामिल हुए।


Share This News