IMG 20210919 WA0096 निःशुल्क मधुमेह जाँच एवं कैंसर अवेयरनैस शिविर मे 181 लोग लाभान्वित Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp news बीकानेर। लायंस क्लब उड़ान, लायंस क्लब युनिवर्सल व लायंस क्लब ऊर्जा के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को लायन्स क्लब के प्रान्तीय सेवा कार्य के तहत निःशुल्क मधुमेह जाँच व बच्चों में होने वाले कैंसर अवेयरनैस शिविर का आयोजन रविवार सुबह हुआ । कार्य्रकम का शुभारंभ जोन चेयरपर्सन लायन उमेश थानवी ने किया । लायंस क्लब युनिवर्सल अध्यक्ष लायन रविन्द्र जोशी ने बताया कि 181 लोगों की निःशुल्क मधुमेह जाँच व रक्तचाप की जाँच हुई ।शिविर मे ही डॉ चंद्रशेखर थानवी ़़द्वारा चिकित्सा सलाह दी गई । अनुभवी तकनीशियन मेहाई ने मधुमेह की जांच की । लायंस क्लब उड़ान चार्टर अध्यक्ष लायन अर्चना थानवी ने बताया कि डॉ विजयलक्ष्मी व्यास ने बच्चों में होने वाले कैंसर अवेयरनैस हेतु शिविर मे सभी लोगों को उचित जानकारी दी । वरिष्ठ चिकित्सक डाक्टर वी. के. गोयल ने नियमित जीवन शैली व उचित आहार की जानकारी दी ।शिविर मे लायन कमला नैन, लायन अशोक जोशी, लायन एडवोकेट अजय व्यास आदि सदस्यों ने अपनी सेवाएं प्रदान की ।


Share This News