ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 115 पूर्व चेयरमैन अग्रवाल के निधन पर डॉ.कल्ला सहित इन्होंने जताया शोक Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, जयपुर/बीकानेर। जलदाय एवं ऊर्जा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने बीकानेर नगर विकास न्यास के पूर्व चेयरमैन श्री गोपाल अग्रवाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

डॉ कल्ला ने अपने संवेदना संदेश में कहा कि श्री अग्रवाल का निधन पूरे बीकानेर के लिए अपूरणीय क्षति है। वे समाजसेवी, परोपकारी एवं धर्म परायण व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने यूआईटी के चेयरमैन के रूप में कार्य करते हुए बीकानेर के विकास में अपना भरपूर योगदान दिया।

डॉ. कल्ला ने श्री अग्रवाल के निधन का समाचार मिलते ही उनके भाई, साले श्री सत्यनारायण अग्रवाल और रिश्तेदार श्री कालूजी बड़ी वाले से बात कर ढांढस बंधाया और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की।

नगर विकास न्यास बीकानेर के पूर्व अध्यक्ष श्री गोपाल अग्रवाल के निधन पर भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, भाजपा जिला महामंत्री मोहन सुराणा, अनिल शुक्ला, जिला कोषाध्यक्ष शिवरतन अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत, जिला मंत्री अरुण जैन, मनीष आचार्य, असद रजा भाटी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री गोपाल अग्रवाल इत्यादि पदाधिकारियों ने अग्रवाल के निधन पर दुख व्यक्त करते इसे राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र की अपूरणीय क्षति बताया है।
बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने यूआईटी के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ उधमी श्रीगोपाल अग्रवाल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए बताया कि अग्रवाल एक जिंदादिल उद्यमी के साथ साथ एक समाजसेवी के रूप में भी बीकानेर में चर्चित रहे हैं । इन्होंने यूआईटी में अध्यक्ष पद रहते हुए बीकानेर के विकास हेतु अनेक ऐसे कार्य किये जो आज भी बीकानेर शहर के लिए अविस्मरणीय है । अग्रवाल सदैव सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाते हुए बीकानेर के एक प्रसिद्ध भामाशाह के रूप में भी जाने जाते थे । अग्रवाल का निधन बीकानेर के औद्योगिक एवं व्यापारिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है जिसकी भरपाई संभव नहीं ।


Share This News