ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20201004 005623 4 हवा से ऑक्सीजन बनाने के लिए पीबीएम खरीदेगा सौ आक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

डीएमएफटी फंड से मेहता ने स्वीकृत किए 70 लाख

Thar पोस्ट, बीकानेर। कोविड-19 से ग्रसित आक्सीजन की आवश्यकता वाले मरीजों के उपचार के लिए डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट के माध्यम से जिला कलेक्टर नमित मेहता ने 70 लाख रुपए लागत से 10 एलपीएम क्षमता के 100 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर खरीदने की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति जारी की है।
डीएमएफटी के अध्यक्ष और जिला मजिस्ट्रेट नमित मेहता ने बताया कि सामग्री को खरीदने के लिए अधीक्षक पीबीएम अस्पताल संबद्ध चिकित्सालय वर्ग को यह स्वीकृति जारी की गई है। राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी बीकानेर इस खरीद की कार्यकारी एजेंसी रहेगी। मेहता ने बताया कि ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर जल्द से जल्द क्रय करने के निर्देश दिए गए हैं।

हवा से प्रति मिनट बनेगी दस लीटर आक्सीजन

पीबीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ परमेंद्र सिरोही ने बताया कि ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर एक छोटी मशीन होती है जिसके माध्यम से कम गंभीर कोविड मरीजों के लिए आवश्यक आक्सीजन वातावरण से ही बनाई जा सकती है। इस मशीन से 10 लीटर प्रति मिनट की क्षमता से वातावरण से सीधे आक्सीजन बिना किसी बाधा के आपूर्ति की जा सकेगी। इससे वर्तमान सिस्टम पर बोझ हल्का होगा। खरीद जल्द से जल्द की जाएगी।


Share This News