Thar पोस्ट, बीकानेर। अब शायद लोगों का दिल नहीं पसीजता। बीकानेर में नवजात शिशुओं का मिलना अब आम बात हो रही है, कभी पीबीएम में तो कभी किसी झाड़ी में। श्रीडूंगरगढ़ में मंगलवार सुबह मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। राजकीय अस्पताल के पास नाली में नवजात का शव मिला है। स्थानीय निवासियों द्वारा सुचना देने के बाद हैड कांस्टेबल आवड़दान मौके पर पहुंचे व शव को बाहर निकला है।