ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20210705 WA0161 खुशियों की दुकान" पोस्टर का विमोचन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर । बीइंग मानव बीकानेर ग्रुप की मीटिंग पुलिस लाइन के सामने ऑफिस में रखी गई। जिसमें सभी सदस्यों ने अपने अपने विचार रखें और सुझाव दिए। सभी ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जिसमें शिक्षा के क्षेत्र, बढ़ती बेरोजगारी सहित कोरोना से पीड़ित गरीब परिवार को नि:शुल्क दवां इत्यादि समय पर पहुंचाने का निर्णय लिया।बीइंग मानव बीकानेर की कैप्टन श्रीमती रेशमा वर्मा ने पोस्टर “खुशीयों की दुकान” का विमोचन करते हुए बताया कि इस अभियान के तहत बीइंग परिवार सहित अन्य परिवार के सदस्य अपने घरों में पड़े बिना काम के बच्चों के खिलोने, किताबें, जूते, कपड़े इत्यादि सामग्री (जो आपके बच्चे नहीं उपयोग करते हैं) इस “खुशियों की दुकान” में पहुंचाए। ताकि उन गरीब बच्चों को इन सामग्री से  खुशियां दिलाई जा सकें।

बीइंग मानव (एम स्क्वायर फाउंडेशन की पहल) “खुशियों की दुकान” पोस्टर का भी विमोचन किया गया और सभी साथियों ने मिलकर खुशी जतायी कि बीकानेर में ऐसे 2 से 3 केंद्र निश्चित किए गए जहां बीकानेर निवासी अपने सामान को जमा करें और वहीं से जरूरतमंदों तक सामान पहुंचाया जाए ।बीइंग मानव ग्रुप के वाइस कैप्टन राजकुमार भाटिया ने बताया कि रेशमा वर्मा द्वारा निःशुल्क स्किल डेवलपमेंट का एक सर्टिफिकेट कार्यक्रम रखा गया जिसके अंतर्गत अनेक विद्यार्थियों ने अपने रोजगार कैरियर और स्टडी को लेकर चर्चा की और सभी साथियों ने कहीं ना कहीं उनका सहयोग करने के लिए सहमति दीं।मिडिया प्रभारी मूकूंद खंडेलवाल ने बताया कि सभी सदस्यों को श्रीमती रेशमा वर्मा व राजकुमार भाटिया ने पौधे भेंट किए व आगामी दिनों में पौधारोपण करने का संकल्प दिलाया। अधिक से अधिक पेड़ पौधों लगाकर पर्यावरण रक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम में
कमल कसेरा, महादेव पारिक, डॉ. नकूल राठौड़, श्रीमती मोहिनी खत्री, चंचल सांखला, मीना तंवर, मुकेश किंगर, राजेश मिडा, भावेश खत्री सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Share This News