ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20210705 WA0180 लॉक डाउन में युवाओं ने किया यह सराहनीय कार्य Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। लंबे अर्से से गंदगी व आवारा तत्वों के आगोश में समाये मुक्ता प्रसाद के सैक्टर बारह के पार्क का लोकडाउन में युवाओं ने कायाकल्प कर दिया ।सोमवार को युवाओं ने सफाई अभियान चलाकर पार्क में श्रमदान किया । वरिष्ट अध्यापक अशोक तिवाडी ने विधिवत रूप से परिजात का पेड लगाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया । पाषर्द चेतना चौधरी व रिटायर्ड सूबेदार भूपेन्द्र सिंह, माल सिंह राठौड व मो. सदीक पठान के मार्गदर्शन में सोमवार को मौहल्ले के युवाओं ने पार्क में पौधे लगाकर सफाई अभियान का आगाज किया । अविनाश तिवाडी नेबताया कि आगामी बरसात के मौसम में बरगद,पीपल,बील,मीठा नीम,शीशम ,नीम,खेजडी
जैसे पेडों के अलावा फूलदार पौधे लगाकर पार्क को नया लुक दिया जाएगा अविनाश ने बताया कि पार्क में औषधीय पौधे भी लगाए जाऐंगे। बलदेव सिंह भाटी ने बताया कि पार्क की देखरेख के लिए हर रविवार को बैठक आयोजित किया जाएगा। भगवान दास मोदी ने बताया कि पार्क में बैठने वाले आवारा तत्वों पर शि कंजा कसा जाएगा। सेवानिवृत्त अध्यापक जीवन सिंह राठौड़ ने बताया कि पार्क में झूले लगाने के लिए नगर निगम व यूआईटी से संपर्क किया जाएगा,श्रमदान करने वालों में अविनाश तिवाड़ी , गिरधारी राम,शाहिद पठान,सौरव सिंह,जयपाल सिंह हिमांशु मोदी,पीयूष सिंह,राम सिंह,खुशाल मोदी,गौरव गिल, शिवानी सिंह,जसकीरत सिंह,स्वरूप पंचारिया, हेमेंद्र व लोकेन्द्र सिंह शेखावत सहित मौहल्ले के कई युवा व बच्चे शामिल मिल थे।


Share This News