ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20210624 WA0135 संत कबीरदासजी का हिंदी साहित्य में बड़ा योगदान Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। कबीरदास जयंती पर कल्याण फाउन्डेशन ऑफ इंडिया ने आमजन में बांटे ओ.आर.एस. का ज्यूस, वर्चुअल काव्य गोष्ठी आयोजित।।कबीरदास जयंती पर कल्याण फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने वर्चुअल काव्य गोष्ठी का आयोजन किया।जयनारायण व्यास कॉलोनी, सादुल कॉलोनी, लाली बाई पार्क के आगे कोरोना संक्रमण और बदलते मौसम के लिहाज से आमजन को फायदा हो उसके लिए ओ.आर.एस का ज्यूस पिलाया। अध्यक्षता करते हुए कल्याण फाउंडेशन ऑफ इंडिया की निदेशक कामिनी भोजक मैया ने कहा कि संत कबीरदास ने भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की अवधारणा को मानते हुए सर्व धर्म समभाव की नीति को अपनाया| कबीरदास भारतीय संस्कृति में अंधविश्वास और अंधश्रद्धा को तोड़ने वाले पहले संत हुए इस कारण उन्हें विद्रोही संत भी कहा गया लेकिन उसकी परवाह ना करते हुए वे भारतीय जनमानस में समाज कल्याण के लिए जाने गए
वरिष्ठ समाजसेवी सत्यदेव शर्मा ने कहा कि संत कबीरदास जी का हिंदी साहित्य में बड़ा योगदान है उनके लिखे काव्यों में सजीवता झलकती थी इनका नाम भारतीय जनमानस में हर समय पूजनीय रहेगा
सचिव आर.के.शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति के सुन्दर, अद्धभुत, और श्रेष्ठ महाकाव्यों के रचियता के रूप में संत कबीरदास पूजनीय थे और रहेंगे
माँ फार्मा के निदेशक जैनेंद्र शर्मा ने आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि संत कबीरदास का जीवन आज के समय मे ज्यादा प्रासंगिक है जब हम जातीय बंधनो में उलझते हुए मानवीय मूल्यों को खो रहे है कबीर दास जी की जीवनी आज सभी को पढ़नी आवश्यक है
विचार गोष्ठी में नवनियुक्त पार्षद नितिन वत्सस, जितेंद भोजक,नरेश गुरेजा, दुर्गादत्त भोजक, खुश, मनीष भार्गव, बिंदु सरोलिया, सरोज शर्मा ने अपने विचार रखते हुए कबीरदास जी को शब्दाजंलि अर्पित की


Share This News