ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20210623 WA0195 भारतीय जनता पार्टी की युवा मोर्चा ने जिलाध्यक्षों की घोषणा की Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

IMG 20210623 WA0109 भारतीय जनता पार्टी की युवा मोर्चा ने जिलाध्यक्षों की घोषणा की Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Thar post भारतीय जनता पार्टी की युवा मोर्चा इकाई ने प्रदेशभर में जिलाध्यक्षों की घोषणा की है । यह घोषणा बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने बुधवार को की है। जिसमे प्रदेश में शहर व ग्रामीण को मिलाकर कुल 34 जिलाध्यक्षों को नियुक्ति के आदेश जारी किए है । बीकानेर जिले में बुलन्द आवाज वाले वेद व्यास को शहर अध्यक्ष बनाया है तो वंही जसराज सींवर को देहात अध्यक्ष बनाया गया है । बता दें, काफी समय से इन नियुक्तियों पर रुकावट बनी हुई थी जिसको लेकर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया ने प्रदेश भर के जिलों से मंथन के बाद इन नियुक्तियों को हरी झंडी दी जिस पर बुधवार को बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने प्रदेशभर में शहर व देहात के कुल 34 जिलाध्यक्षों की घोषणा की । 

Thar postभाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने राज्य सरकार पर बोला हमला, कहा पिछले छः माह से किसानों को हो रही परेशानी। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान में पिछले 6 महीनों से जो भी पटवारी है और जिनको मूल पदस्थापन के अलावा अन्य ग्राम पंचायतों का भी चार्ज दिया गया था, उन पटवारियों ने पिछले 6 माह से बस्ता तहसील में जमा करवा रखा है और आज राजस्थान के हालात यह बने हुए हैं कि किसानों को जमाबंदी चाहिए तो जमाबंदी नहीं मिल रही है और यदि किसानों को नामांतरण तस्दीक करवाना है तो उनका नामांतरण तस्दीक नहीं हो रहे हैं। प्राकृतिक आपदाएं यदि कोई आ जावे, तो उनकी गिरदावरी होने का काम नहीं है। किस तरीके से राजस्थान के तंत्र का संचालन हो रहा है? मैं चाहूंगा कि राजस्थान के तमाम किसानों के हितों को देखते हुए तत्काल इस समस्या का समाधान करें। पटवारियों के संघ के साथ बैठकर उनसे वार्ता करके इस समस्या का समाधान करें, ताकि आम किसान जो पिछले 6 माह से परेशान है उनकी परेशानियां कम हो सके।

Thar पोस्ट। आज भाजपा गोपेश्वर मंडल बीकानेर ने राष्ट्रीय एकता व अखंडता के पर्याय राष्ट्र भक्त और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उनके तेल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष चन्द्र गहलोत ने कहा मुखर्जी ने उस वक्त कश्मीर के बारे मे कहा एक देश मे दो निसान दो विधान एवं दो प्रधान नही चलेगा मुखर्जी अखंड भारत के लिये बलिदान देने वाले पहले भारतीय थे। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष श्याम सुन्दर चौधरी ने कहा मुखर्जी कलकता विश्व विधालय के सबसे कम उम्र के उपकुलपति रहे हैं और पहले आम चुनाव मे लोकसभा सांसद रहे। जिला मंत्री इन्द्रा व्यास ने कहा मुखर्जी 1951 जनसंघ के गठन पर संस्थापक अध्यक्ष बने। मंडल महामंत्री अश्वनी रामावत प्रेम गहलोत शक्ति केंद्र संयोजक करणसिह राठौड़ दीपक मारु मंत्री उपासना जैन ओमप्रकाश गहलोत मुकेश सैन राजकुमारी जी किसन मोदी आदि कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की


Share This News