ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 62 पेट्रोल, डीजल को लेकर आई खबर Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर। मानसून के मद्देनजर जिले में बाढ़ एवं अतिवृष्टि की सम्भावित स्थिति में प्रभावित क्षेत्रों में पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस उपलब्ध करवाने की दृष्टि से जिला कलक्टर नमित मेहता ने पेट्रोल पंप व गैस एजेंसियों को स्टॉक आरक्षित रखने का आदेश जारी किया है।
आदेशानुसार प्रत्येक पेट्रोल पंप पर 2 हजार लीटर डीजल व 1 हजार लीटर पेट्रोल तथा प्रत्येक गैस एजेंसी को अपने अधिकृत गोदाम में 25 घरेलू रसोई गैस सिलेंडर का स्टॉक 30 सितंबर तक आरक्षित रखना होगा।


Share This News