ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
17 26 41 IMG 20210608 WA0021 630x420 1 बीकानेर में यहाँ लगेगी पहली इलेक्ट्रोनिक शवदाह मशीन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर के आरसीपी कॉलोनी में पहली इलेक्ट्रॉनिक शवदाह मशीन लगेगी। महापौर सुशीला कंवर द्वारा बजट 2021-22 में घोषित इलेक्ट्रोनिक शवदाह मशीन का संकल्प अब साकार हुआ है। महापौर ने कार्यकाल के 1 वर्ष पूर्ण होने पर अपने संकल्प पत्र में शहर में इलेक्ट्रोनिक शवदाह मशीन लगाने की घोषणा की थी जिसके बाद बजट 2021-22 में महापौर द्वारा इसे बजट घोषणा में शामिल कर लिया गया था। आज स्वायत्त शासन विभाग द्वारा जारी स्वीकृति में बीकानेर नगर निगम को मशीन क्रय करने के लिए 75 लाख स्वीकृत किए हैं। नगर निगम द्वारा इस संबंध में निविदा प्रक्रिया हेतु तकमीना तैयार कर लिया गया है।करीब 1 करोड़ से अधिक को इस निविदा में 75 लाख मशीन के साथ 40 लाख का निर्माण कार्य भी शामिल है।महापौर ने बताया की कोरोना महामारी के दौर में शवदाह के समय काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा इसलिए इस विषय में संज्ञान लेकर इलेक्ट्रोनिक शवदाह मशीन की घोषणा बजट 2021-22 में की गई थी।अन्य राज्यों एवं ज़िलों से सम्पर्क कर विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए निविदा तैयार की गयी थी । विभाग से मशीन क्रय हेतु स्वीकृति हेतु विभाग को लिखा गया था, निविदा हेतु एस्टिमट तैयार है ।स्वीकृति एवं फंड आज प्राप्त हुआ है जल्द ही निविदा प्रक्रिया पूरी कर मशीन की स्थापना की जाएगी।


Share This News