IMG 20210603 WA0175 झुग्गी बस्ती में शिविर,<br>निःशुल्क बांटी दवाइयां Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar post बीकानेर। डिवाइन इंडिया यूथ एसोसिएशन (दिया) द्वारा मुरलीधर व्यास नगर स्थित झुग्गी झोंपड़ी बस्ती में मेडीकल केंप लगाया गया। दिया एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष धनंजय सारस्वत ने बताया कि सरदार मेडीकल कालेज एवं पीबीएम होस्पीटल के रेजीडेंट डाॅ. कौशल शर्मा, डाॅ. विनोद जिंझवाड़िया, डाॅ. अभिषेक ढ़ाका तथा डाॅ. जेडी पंवार के मार्गदर्शन में मेडीकल केंप लगाया गया। मेडीकल केंप में झुग्गी बस्ती में रहने वाले महिलाओं, पुरुषों तथा बच्चों सहित कुल 97 व्यक्तियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। मेडीकल टीम द्वारा बस्तीवासियों का ओक्सीजन लेवल, प्लस रेट तथा बोडी टेम्पेरेचर जांचा गया। सोशियल डिस्टेंसिंग, दो गज दूरी, मास्क है जरुरी, साबुन से बार बार हाथ धोने के लिए समझाया गया। विटामिन सी, पेरासिटामोल, ऐलर्जिक एवं ओआरएस घोल की जानकारियां दी गई तथा दवाईयां व मास्क वितरण किये गये।दिया एसोसिएशन के नीतेश जावा, प्रशांत डांगी, राजेश स्वामी, गोपाल तेजस्वी, अशोक गौड़, दिनेश तावनियां, विपिन गौड़, शोभा सारस्वत, भरत गौड़ ने सहयोग किया तथा गौतम मेडीकल स्टोर संचालक भुवनेश गौतम द्वारा निःशुल्क दवाईयां उपलब्ध करवाई गई। दिया जिलाध्यक्ष धनंजय सारस्वत द्वारा दिया राजस्थान के डाॅ. विवेक विजय, वोलेंटियर्स तथा सहयोगी चिकित्सकों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।


Share This News