ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20210407 182711 8 शुक्रवार को 3 घंटे बिजली बंद Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर। विद्युत उपकरणों के आवश्यक रखरखाव के मद्देनजर शुक्रवार को सुबह 8 बजे से 11 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। बीकेईएसएल के सहायक अभियंता ने बताया कि करमीसर रोड, बिश्नोई मोहल्ला, जीवननाथ बगीची, मौसम विभाग के पास, मेघवालों की श्मशान, साहित्य अकादमी के पास, गजनेर रोड, मुरलीधर सेक्टर 3, श्रीराम नगर, कल्ला पेट्रोल पंप के पीछे, नाल रोड आदि क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

जिला कलक्टर ने जानी ग्रामीण विकास से संबंधित योजनाओं की प्रगति। जिला कलक्टर नमित मेहता ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ग्रामीण विकास व पंचायतीराज विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
जिला कलक्टर ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा मनरेगा के कार्यों को पुनः प्रारंभ करने की अनुमति दी गई है। इसके मद्देनजर ग्रामीण क्षेत्रों में अनुमत संख्या के आधार पर अधिकतम श्रमिकों का नियोजन हो। इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल की पूर्ण पालना की जाए। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा ग्रेवल सड़क, खेल मैदान, नाडी आदि कार्यों के प्रस्ताव बनाए जाएं।
जिला कलक्टर ने स्वच्छ भारत मिशन तथा प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की प्रगति की समीक्षा की तथा कहा कि सभी अनुमोदित कार्य शीघ्र प्रारंभ किए जाएं। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 31 मई तक सभी परिवारों का पंजीयन करवाया जाए, जिससे इस योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिल सके। उन्होंने कहा कि किसी भी विभाग के संविदा कार्मिक का परिवार पंजीकरण से वंचित नहीं रहे, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
जिला कलक्टर मेहता ने राज्य सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए प्रारंभ किए गए ‘मेरा गांव-मेरी जिम्मेदारी’ अभियान के बारे में बताया और कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभावी कोविड प्रबंधन किया जाए। डोर टू डोर सर्वे व स्क्रीनिंग हो तथा होम क्वारेन्टीन मरीजों पर नजर रखी जाए। इस अभियान में जनप्रतिनिधियों का सहयोग लिया जाए। कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए ग्रामीण स्तर पर योजना बनाकर कार्य किया जाए।
इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश ने ग्रामीण विकास की विभिन्न योजनाओं की प्रगति के बारे में बताया। वीडियो कांफ्रेंसिंग में विकास अधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

IMG 20210527 WA0245 शुक्रवार को 3 घंटे बिजली बंद Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Share This News