ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 161 17 हरिणों के शिकार से खलबली Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। लूणकरनसर थाना क्षेत्र में हापासर में सोलर प्लांट के कर्मचारियों ने देर रात लगभग 17 हिरनो के शिकार की बात सामने आई है। अखिल भारतीय जीव रक्षा बिश्नोई सभा के राष्ट्रीय महासचिव शिवराज विश्नोई ने बताया कि हापासर स्थित सोलर प्लांट में कार्यरत कर्मचारियों ने देर रात हिरणों के पीछे वाहन दौड़ए और हिरणों के सोलर प्लांट की सुरक्षा हेतु लगी तारबंदी के पास पहुंचने पर लाठियों से पीट-पीटकर 17 से अधिक हिरणों को मौत के घाट उतार दिया। और हिरणों का मांस निकाल कर ले गए। तारबंदी के पास हिरणों के अवशेष साफ देखे जा सकते हैं। इस क्षेत्र में पहले भी हिरण शिकार की घटनाएं हो चुकी है। शिवराज विश्नोई ने बताया कि इस इलाके में वन्य जीवो की भरमार है ऐसे में सोलर कंपनी को यहां तारबंदी करने की इजाजत देना समझ से परे है। इस क्षेत्र में पहले भी हिरण शिकार की घटनाएं हो चुकी है। इसकी सूचना कई बार वन विभाग के कर्मचारियों को दी गई बावजूद इसके आज तक वन विभाग और पुलिस की ओर से कोई कार्यवाही नहीं की है।अब इस मामले के सामने आने के बाद जीव प्रेमियों में रोष हैं।जीव रक्षा विश्नोई सभा के पदाधिकारियों ने सोलर कंपनी के प्रबंधक और कर्मचारियों जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है. उन्होंने मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। बीकानेर में हरिणों का शिकार लगातार जारी है लेकिन ठोस प्रबंध इसे रोकने के लिए नहीं किये गए है।


Share This News