

Thar पोस्ट। बीकानेर के गंगाशहर थाना इलाके के घड़सीसर में एक युवती ने एक युवक पर गंभीर मामला दर्ज करवाते हुए रिपोर्ट दी कि सुनील स्वामी ने उसको पहले शादी करने का वादा किया इस दौरान कई बार मिलना जुलना होता रहा। इस दौरान सुनील ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये और उसको शादी कराने का झांसा देता रहा और सुनील ने उसकी अश्लील फोटो खींची मना करने के बाद भी उसके बाद जब युवती ने शादी के लिए सुनील को कहा तो उसने मना कर दिया और कहा कि मै तेरे से शादी नहीं कर सकता हूं। इस पर युवती ने सुनील व एक अन्य किशोर नामक युवकपर गंगाशहर थाने में मामला दर्ज करवाया है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच राणीदान को सौंपी गई है।










