ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 156 गंगाशहर : लैब टैक्नीशियन सहित दलाल एसीबी की गिरफ्त में Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। कोरोना काल में कुछ लोग मौत के सौदागर बने हुए है। नया मामला गंगाशहर सेटेलाइट अस्पताल का है यहाँ लैब टैक्नीशियन व एक दलाल एसीबी के हत्थे चढ़ गया है। एसीबी एएसपी रजनीश पूनिया के अनुसार गंगाशहर अस्पताल के कार्मिक रविन्द्र उपाध्याय की शिकायत मिली थी। जिस पर एसीबी ने जाल बिछा कर गंगाशहर निवासी दलाल दीपक पुत्र अशोक गहलोत ने चौपड़ा बाड़ी निवासी भरत के यहां से सैंपल लिया। जब वह सैंपल लेकर निकलने लगा ताक लगाए बैठी एसीबी टीम ने उसे दबोच लिया। एएसपी पूनिया के अनुसार गहलोत यह सैंपल रविन्द्र को देने जा रहा था। आरोपियों ने 1600 रूपए भी लिए बताते हैं। पूनिया के अनुसार ये सैंपल गांधी चौक स्थित वी-केयर लैब में जांचें जाने थे। रविन्द्र अस्पताल के अलावा वी-केयर में भी काम कर रहा था। बता दें कि सरकारी अस्पताल में कोरोना की आर टी पीसीआर जांच मुफ्त है, बावजूद इसके सरकारी कर्मचारी पर वी-केयर लैब में दुकानदारी चलाए जाने का आरोप है।रविन्द्र मेडिकल कॉलेज की ब्लड बैंक का कर्मचारी है। पिछले 7-8 माह से डेपुटेशन पर गंगाशहर अस्पताल में लगा हुआ था। यहीं से मरीज़ डायवर्ट करने का आरोप है। हालांकि यह मामला रिश्वतखोरी का है या नहीं, यह अभी जांच का विषय है, लेकिन भ्रष्टाचार होने की पुष्टि की जा रही है।


Share This News