ताजा खबरे
मारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजह
IMG 20210526 WA0167 सेवा सप्ताह में बच्चों को मास्क, बिस्किट वितरित। Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पुण्यतिथि से जो सेवा सप्ताह बनाने का आव्हान किया गया था उसी के तहत  राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव गजेंद्र सिंह सांखला के नेतृत्व  में बीकानेर में बच्चों के लिए मास्क, बिस्कुट व फ्रूट वितरण किये गये। इस कार्यक्रम वरिष्ठ कांग्रेसी के डीसी गहलोत, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव मनोज चौधरी, चंद्रकांत ब्यास, अविनाश राठौड़, जयदीपसिंह जावा सहित मौजूद रहे।

Tp न्यूज़। समय सीमा में राहत देने की मांग। बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री सीतारमण एवं राज्य वित्त मंत्री को पत्र भिजवाकर वर्तमान में कोरोना महामारी के कारण उद्योगों व व्यापारों पर आए मुश्किल समय में राहत देने की मांग की | पत्र में बताया गया कि व्यापार जगत में अधिकतर वस्तुओं का मूल्य ट्रांसपोर्टेशन पर निर्भर करता है वर्तमान में पेट्रोल और डीजल की दरें काफी बढ़ गई है और इन दरों को नियंत्रण में लाने के लिए पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाना चाहिए | साथ ही केंद्र सरकार को कोई ख़ास पैकेज व नई नीति की घोषणा करनी चाहिए जिसका सीधा लाभ छोटे व मध्यम व्यापारियों को मिल सके | साथ ही इनपुट टेक्स क्रेडिट में प्रतिबन्ध डाले गये हैं उन सभी को खत्म किया जाना चाहिए और जिस व्यापारी ने पूरे कर का भुगतान कर दिया है उस पर पूरा इनपुट टेक्स क्रेडिट मिलना चाहिए और जीएसटी रिटर्न की तिथि को 30 सितंबर 2021 तक बढा दिया जाए | वहीं व्यापारियों पर जितनी भी लेट फीस लग रही है या लग चुकी है वो वापस मिलनी चाहिए | इनकम टेक्स में जो समयसीमा बढाई गयी है वो वर्तमान समय को देखते हुए कम है इसको 31 दिसंबर तक बढाया जाना चाहिए। इसके साथ स्टेट में वैट, एंट्री टेक्स और एंटरटेनमेंट टेक्स पर जो एमनेस्टी की योजना का प्रथम चरण 30 अप्रेल को खत्म हो गया है इसकी तिथि बढानी चाहिए।


Share This News