Thar पोस्ट। पीबीएम हॉस्पिटल में में ब्लैक फंगस की सर्जरी होगी। सोमवार को पहली सर्जरी की तैयारी कर ली गई है। गंभीर बीमारी में उपयोग होने वाले एंफोटेरिसिन-बी इंजेक्शन पीबीएम हॉस्पिटल को मिल गए हैं। अभी 48 इंजेक्शन मिले हैं लेकिन इसकी नियमित आपूर्ति होने का आश्वासन मिला है।सोमवार को पहले सर्जिकल प्रोसेस की तैयारी की गई है। यह एंडोस्कोपिक सर्जरी होगी। इसके साथ ही भविष्य में गंभीर रोगियों की ओपन सर्जरी भी करनी पड़ेगी। इसके बंदोबस्त और विशेषज्ञों की टीम भी बनाई है। हॉस्पिटल के पी-वार्ड को ब्लैक फंगस से पीडि़त रोगियों के लिए आरक्षित किया गया है। अब सोमवार से ऐसे सभी रोगी इस वार्ड में भर्ती होंगे। इसके साथ ही म्यूकोर ओपीडी भी शुरू की गई है। मेडिसिन आउटडोर के एक कमरे में यह ओपीडी सोमवार से शुरू हो जाएगी। इसमें म्यूकोर की आशंका वाले रोगियों की स्क्रीनिंग होगी और यहीं से जांच करवाने के साथ भर्ती का निर्णय होगा। बीकानेर के 10 रोगियों का पीजीआई चंडीगढ़ में ऑपरेशन के बाद आंख निकालनी पड़ी।