Thar पोस्ट। कोरोना से बीकानेर में अब हालत पस्त हो रही है। पीबीएम में लगातार पोजिटिव्स मरीजों का दबाव है। ऑक्सीजन सपोर्ट वाले 425 बेड हैं और सभी फुल है। पोस्ट कोविड और मेडिसिन आईसीयू में भी बेड खाली नहीं है। दो दर्जन से अधिक मरीज वेंटिलेटर पर है। ऑक्सीजन सेचुरेशन कम होने पर पीबीएम पहुंचने वाले मरीजों को केजुअल्टी में टेबल पर ही ऑक्सीजन दी जा रही है। कोरोना से मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। रोगियों के परिजन सीनियर डॉक्टर पर लगातार आरोप लगा रहे है। उनका कहना है कि कोविड हॉस्पीटल में सीनियर डॉक्टरों ने दूरी बना रखी है, इसी कारण मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है। लोगों में आक्रोश है। एक दिन पहले सोमवार को भी 15 कोरोना पॉजीटिव मरीजों की मौत हुई है। इसमें प्राईवेट अस्पताल शामिल नहीं है और ना ही पोस्ट कोविड के मरीज शामिल है। ऐसे में हालात दिनों दिन भयावह होते जा रहे है। जिले के मुख्या जिला कलक्टर नमित मेहता को जल्द इस ओर ध्यान देने की जरूरत है।