ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20210414 215415 3 सीएम गहलोत ने जताई चिंता, कहा 15 दिन महत्वपूर्ण Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। शहर के साथ गांवों में भी कोरोना तेजी से फैल रहा है। चिंता का विषय है कि 39 फीसदी ग्रामीण क्षेत्र से सामने आ रहे हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसे लेकर पंचायत स्तर तक के जनप्रतिनिधियों और कार्मिकों से खुला संवाद किया। इस संवाद कार्यक्रम में पक्ष विपक्ष के लोगों ने अपनी बात रखी और मिलकर महामारी की इस इस लड़ाई को लड़ने का आह्वान किया। सीएम ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर जिस रूप में सामने आई है उसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। यह संक्रमण युवाओं, बच्चों और गर्भवती महिलाओं पर ज्यादा अटैक कर रहा है। हालात इस तरह के हैं कि एक-एक बेड के लिए लोगों की सिफारिशें आ रही हैं. उन्होंने कहा कि कोरोना अब गांव में भी घुस गया है जो विस्फोटक स्थिति है. सीएम ने आह्वान किया कि यह समय राजनीति का नहीं है. पक्ष-विपक्ष को साथ रहकर यह लड़ाई लड़नी होगी. उन्होंने यह भी कहा कि पंचायतीराज जनप्रतिनिधियों की भूमिका इस लड़ाई में सबसे महत्वपूर्ण है।लॉकडाउन को लेकर सीएम गहलोत ने कहा कि ये 15 दिन बेहद महत्वपूर्ण हैं. अगर हम लोगों ने यह समय सही तरीके से बिताया तो संक्रमण का ग्राफ नीचे आने लगेगा. सरकार अपने स्तर से हर प्रयास कर रही है. लेकिन यह समय लोगों द्वारा आत्मानुशासन का है. अगर इन 15 दिनों में लापरवाही बरती तो बहुत मुश्किल होगी. बैठक में सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि चुने हुए लोगों का अपना धर्म होता है. लिहाजा सभी को इस मुश्किल वक्त में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर लोगों की मदद करनी चाहिए।


Share This News