ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20210507 WA0185 नन्हे बालक ने किया यह कार्य कि सब जगह हो रही सराहना Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर। सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले फरहान गौरी ने पवित्र रमजान माह के अंतिम जुमे के दिन शुक्रवार को अपने गुल्लक में जमा राशि युवाओं के निःशुल्क वैक्सीनेशन के लिए ‘राज सीएमआरएफ कोविड वैक्सीन एकाउंट’ में जमा करवाने के लिए जिला कलक्टर नमित मेहता को सौंपी।फरहान ने कहा कि जिला कलक्टर द्वारा एक महीने का वेतन इस एकाउंट में जमा करवाने से संबंधित जानकारी मिलने के बाद उसे भी प्रेरणा मिली। इसके बाद वह शुक्रवार को जिला कलक्टर कार्यालय पहुंचा और अपना गुल्लक जिला कलक्टर को सौंपा। जिला कलक्टर ने इस पहल की भरपूर सराहना की तथा कहा कि यह प्रयास दूसरों के लिए प्रेरणादायी बनेगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा प्रदेश के विभिन्न वर्गों के लोगों से वैक्सीनेशन के लिए डेडिकेटेड बैंक एकाउंट में सहयोग के लिए आह्वान किया था। इसके बाद अनेक लोग आगे आने लगे हैं। सातवीं कक्षा के विद्यार्थी का स्वप्रेरित होकर अपनी जमा पूंजी वेक्सीनेशन के लिए देना, पहला उदाहरण है। फरहान ने बताया कि उसके पिता तथा राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी एएच गौरी द्वारा भी ऐसे कार्यों के लिए सदैव प्रेरित किया जाता रहा है।


Share This News