ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20210507 200838 नगर निगम ने सीज किए 6 प्रतिष्ठान Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर। कोविड गाइडलाईन की अवहेलना किए जाने पर नगर निगम के कोविड प्रर्वतन दल द्वारा शुक्रवार को 6 प्रतिष्ठानों को सीज कर 8900 रूपए का जुर्माना वसूल किया गया।
निगम उपायुक्त पंकज शर्मा बताया कि प्रभारी अधिकारी जगदीश खीचड़ के नेतृत्व में निरीक्षण के दौरान गंगाशहर स्थित स्टाइल ब्यूटी पार्लर, जय भैंरुनाथ जेंट्स पार्लर, टच एंड ग्लो जेंट्स पार्लर को गैर अनुमत होने के बावजूद खुला रखने पर एवं सैलून में ग्राहकों की भीड़ एकत्रित करने पर सीज किया गया। वहीं दूसरी ओर गंगाशहर स्थित हर सिद्धि इलेक्ट्रिक, गंगाशहर मुख्य बाजार स्थित के.के. फुटवियर शीतलागेट स्थित माताश्री फूड कॉर्नर को भी गैर अनुमत श्रेणी के बावजूद खुला रखने के कारण सीज किया। इस प्रकार निगम द्वारा कुल 6 प्रतिष्ठान गैर अनुमत श्रेणी के होने के बावजूद खुले पाए जाने पर इन्हें सीज करके 8900 रुपए जुर्माना लगाया गया। कार्यवाही के दौरान अशोक व्यास, स्वच्छता निरीक्षक नेक मोहम्मद,किशन व्यास, विनोद स्वामी व कोतवाली थानाधिकारी नवनीत सिंह मौजूद रहे।


Share This News