Thar पोस्ट। विप्र फाउंडेशन,बीकानेर इकाई द्वारा कोरोना पॉजिटिव घरों व आस-पास गली,मोहल्लों में सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिड़काव निरन्तर जारी है । विफा के महामंत्री योगेश बिस्सा ने बताया कि आज रघुनाथसर कुआँ क्षेत्र की किराडुओ की गली,केला कॉलोनी,कोठरी हॉस्पिटल के पीछे कोरोना मरीजो के घरों व आस पास छिड़काव किया गया । विफा के जिलाध्यक्ष राजकुमार व्यास ने बताया कि हाइपो का छिड़काव गवरा दादी श्मसान भूमि जिनसे शहर की विभिन्न समाजों की 30-35 जातियों का जुड़ाव है और प्रतिदिन इस श्मसान भूमि में औसतन एक दो दाह संस्कार होते है आज इस श्मसान भूमि के हर कोने में छिड़काव किया,जिसे अनेक लोगो ने सराहा । विफा के कर्मवीर योद्धा छोटूलाल चुरा ने बताया कि 7 मई शुक्रवार को किलचु गाँव में आयुर्वेद काढ़े का घर घर वितरण किया जाएगा । आज के हाइपो छिड़काव में जिलाध्यक्ष राजकुमार व्यास,योगेश बिस्सा,छोटूलाल चुरा के अलावा हमीद अली का भी विशेष सहयोग रहा ।

गुरूवार को बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति
बीकानेर। विद्युत उपकरणों के रख-रखाव के लिए गुरूवार को प्रातः 7 बजे से 11.30 बजे तक विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
बीकेईएसएल के सहायक अभियंता ने बताया कि विद्युत उपकरणों के रख-रखाव हेतु गुरूवार को प्रातः 7 बजे से भट्टड़ स्कूल, चांदमल जी बाग, गंगाशहर स्थित जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कनिष्ठ अभियंता कार्यालय तथा दीप जी चौकी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।