ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
23 08 56 22 18 52 injection chor 1620231377 बीकानेर में इंजेक्शन की कालाबाजारी करते गिरफ्त में Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। कोरोना से लोग परेशान है वही मौत के सौदागर सक्रिय है। बीकानेर में रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करते पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्त में लिया है। सदर पुलिस ने इंजेक्शन देने वाले और लेने वाले दोनों को एक ट्रेप कार्रवाई में पकड़ा गया है। पुलिस को चार इंजेक्शन बरामद हुए हैं। एक इंजेक्शन चौबीस हजार रुपए में बेचा जा रहा था।सीओ सदर पवन भदौरिया ने बताया कि पिछले कई दिनों से शहर में रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी की शिकायतें मिल रही थी। इसी आधार पर पुलिस की विशेष टीम ने जाल बिछाया था। कोरोना के इस दौर में कालाबाजारी करने वाले चार युवक इस दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ गए। इन सभी को रविंद्र रंगमंच के ठीक सामने से इंजेक्शन बेचते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें दो युवक अलग अलग निजी अस्पतालों में कार्यरत बताये जा रहे हैं। भदौरिया ने बताया कि इस मामले में जिन चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है उनमें निजी लेब में नर्सिंग कर्मचारी संदीप कुमार नायक, निजी अस्पताल की मेडिकल शॉप में रमेश सिंह राजपूत, एक एक निजी हेल्थ सेंटर में नर्सिंग कर्मी महेंद्र बिश्नोई, एक निजी अस्पताल में नर्सिंग कर्मी अनिल कुमार जाट शामिल है। भदौरिया ने बताया कि एक इंजेक्शन चौबीस हजार रुपए में बेचा जा रहा था।


Share This News