veerhanumanvatika1 rotated हनुमान वाटिका में महाआरती Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। शास्त्री नगर स्थित वीर हनुमान वाटिका में मंगलवार को हनुमान जयंती पर करोना की सरकारी गाइड लाइन की पालना करते हुए भव्य अभिषेक, पूजा, श्रृृंगार, सुन्दरकांड व हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। पाठ व आरती को आॅन लाइन प्रसारित कर रामभक्त हनुमानजी के दर्शन करवाएं गए।
पूर्व पार्षद छाया गुप्ता ने बताया कि करोना की महामारी को देखते हुए पंडितजी ने हनुमान स्तवन मंत्रों से तेल-सिन्दूर से अभिषेक कर आरती करवाई । आरती और सुन्दरकांड को आॅनलाइन प्रसारित किया गया वहीं यू टयूब के माध्यम से श्रद्धालुओं को भेजा गया। करोना महामारी के कारण इस बार मंदिर में सजावट व भक्ति संगीत संध्या आदि के कार्यक्रम नहीं हुए। पूजा व आरती तथा सुन्दरकांड पाठ में जगदीश चैधरी, मालचंद शर्मा, श्रीमती संतोष गोयल, सचिन गुप्ता, भोम सिंह भाटी आदि ने सोशल डिस्टिंग व मास्क आदि के साथ पूर्ण भागीदारी निभाई तथा संकटमोचक हनुमानजी महाराज से करोना महामारी से सबको बचाने की प्रार्थना की। 


Share This News