Thar post. कोरोना महामारी में अनेक सामाजिक संस्थाये,सामाजिक कार्यकर्ता अपने अपने ढंग से आम लोगो की सेवा कर रहे है किंतु शहर के भीतरी क्षेत्र सेवगो के चौक के इन युवाओं की सेवा कुछ अलग ही है । रात के समय बीकानेर के हर चौराहे,हर गेट पर अपनी सेवा दे रहे सेवादारों की सेवा ड्यूटी स्थल पर जाकर करते है । आज सेवगो के चौक में चाय का वितरण रात्रि समय मे दो-तीन अलग अलग ग्रुपो में पार्षद दुर्गादास छंगाणी के सान्निध्य में वितरित किया जाता है । गंगा सिंह विश्वविद्यालय से लेकर उरमूल चौराहा,दाऊजी मंदिर से लेकर सादुल सिंह सर्कल तक गोगागेट चौराहे से लेकर नोखा रोड तक ये युवा चाय वितरित करते है । आज चाय बनाने का शुभारंभ विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष राजकुमार व्यास,अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सुनील बोड़ा,पार्षद दुर्गादास छंगाणी द्वारा किया गया । रोजाना सफल बनाने में दीपक कल्ला,आशीष शर्मा,भुवनेश शर्मा,मधुसूधन व्यास,अनिल पुरोहित,सूर्यप्रकाश कल्ला,नन्दकिशोर कल्ला,सुशील राठी,घनश्याम हर्ष का विशेष सहयोग रहता है ।