ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20210426 WA0172 जलदाय मंत्री ने सपत्नीक लगवाई कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, जयपुर। जलदाय एवं ऊर्जा मंत्री डॉ. बी. डी कल्ला ने सोमवार को जयपुर में राजस्थान विधानसभा डिस्पेंसरी में अपनी धर्मपत्नी श्रीमती शिवकुमारी कल्ला के साथ कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई।

डॉ. कल्ला ने इस अवसर पर कहा कि कोरोना की वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और संक्रमण को रोकने का कारगर उपाय है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के निःशुल्क कोविड टीकाकरण के लिए राज्य सरकार की ओर से 3 हजार करोड़ रुपये की राशि का प्रावधान कर ऐतिहासिक निर्णय लिया है।जलदाय मंत्री ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपना नम्बर आने पर वैक्सीन प्राथमिकता से लगवाएं। साथ ही जन अनुशासन पखवाड़े के तहत सरकार की गाइडलाइन एवं ‘कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर‘ की अक्षरशः पालना कर कोरोना संक्रमण की रोकथाम में अपनी भूमिका का जिम्मेदारी से निर्वहन करे।


Share This News