ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20210424 WA0153 कोरोना : रोटरी क्लब ने जारी किये महत्वपूर्ण नंबर Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

कोरोना काल में रोटरी क्लब, बीकानेर द्वारा संचालित स्वर्ग रथ बना पुण्य आत्मा को मोक्ष धाम तक पहुंचाने का प्रमुख साधन

Thar पोस्ट। रोटरी क्लब, बीकानेर द्वारा संचालित स्वर्ग रथ करोना काल में पुण्य आत्मा को मोक्ष धाम तक पहुंचाने का सेवा प्रकल्प अपनी स्थाई सेवा के रूप में जारी रखा है।क्लब अध्यक्ष विनोद दमानी सचिव सुनील शारडा एवं प्रकल्प संयोजक जगदीश कोठारी ने बताया कि कोरोना महामारी को देखते हुए सरकारी दिशानिर्देशों के अनुसार अंतिम शव यात्रा में अधिकतम 20 व्यक्तियों के जाने की अनुमति प्रदान की गई है तथा श्मशान घाट के घर से दूरी अधिक होने के कारण पुण्य आत्मा को मोक्ष धाम तक पहुंचाना दुष्कर कार्य बना हुआ है, जिसे सेठ बालचंद्र डागा चैरिटेबल ट्रस्ट, लूणी देवी डागा चैरिटेबल ट्रस्ट गुवाहाटी बीकानेर द्वारा प्रदत, रोटरी क्लब, बीकानेर के द्वारा संचालित स्वर्ग रथ के माध्यम से मोक्ष धाम तक पहुंचाया जा रहा है।

लॉकडाउन तथा निषेधाज्ञा अवधि के दरमियान भी उपरोक्त स्थाई प्रकल्प की सेवा सरकारी दिशानिर्देशों की पालना करते हुए परिवहन पास के माध्यम से क्लब द्वारा गठित कमेटी एवं ड्राइवर भंवर के द्वारा बीकानेर की जनता को सुलभ रूप से उपलब्ध करवाई जा रही है।

बीकानेर में किसी परिवार को स्वर्ग रथ की आवश्यकता होने पर स्वर्ग रथ के ड्राइवर भंवर जी 9799125281 अथवा रोटरी क्लब अध्यक्ष, सचिव के साथ-साथ प्रकल्प संयोजक जगदीश कोठारी 9414138842 सह संयोजक किशन मूंदड़ा 9414142799 एवं अरुण प्रकाश गुप्ता 9829217826 के दूरभाष के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है।विदित रहे कोरोना की प्रथम लहर के दरमियान भी उपरोक्त सेवा कर्फ्यू पास के माध्यम से रोटरी क्लब बीकानेर द्वारा सुचारू रूप से संचालित की गई तथा बीकानेर के आम जनता तक यह सुविधा श्वेता के साथ उपलब्ध थी। रोटरी क्लब, बीकानेर सर्वजन हितार्थ सामाजिक सरोकार के प्रकल्प करने में सदैव अग्रणी भूमिका का निर्वहन करता है।


Share This News