ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 124 शनिवार को आया 10 केएल ऑक्सीजन का एक और टैंकर Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar post। जिला प्रशासन की मांग और आकलन के आधार पर राज्य सरकार ने की आपूर्ति। जिला प्रशासन के आकलन और मांग के आधार पर राज्य सरकार द्वारा भेजा गया 10 केएल क्षमता का एक और ऑक्सीजन टैंकर शनिवार सुबह प्राप्त हुआ। इससे लगभग एक हजार सिलेंडर की रीफिलिंग हो सकेगी।
ऑक्सीजन व्यवस्था मोनिटरिंग प्रभारी तथा आबकारी विभाग के अतिरिक्त आयुक्त अजीत सिंह राजावत ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों की टीम द्वारा ऑक्सीजन की मांग, उपलब्धता और सप्लाई पर पूरी नजर रखी जा रही है तथा आवश्यकता के अनुसार आकलन करते हुए आपूर्ति के लिए राज्य सरकार से नियमित समन्वय रखा जा रहा है। इसके आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए राज्य सरकार द्वारा 20 अप्रैल से अब तक 12.5-12.5 केएल के दो तथा शनिवार को ही 10 केएल का एक और टैंकर भेजा गया है। शुक्रवार को ऑक्सीजन व्यवस्था की मॉनिटरिंग के लिए गठित टीम और पीबीएम सहित अन्य अस्पतालों की पंद्रह सौ सिलेंडर की मांग की तुलना में पन्द्रह सौ सिलेंडर दिए गए। इनमें बारह सौ सिलेंडर पीबीएम को तथा शेष जिले की अन्य अस्पतालों को दिए गए।


Share This News