Tp न्यूज़, बीकानेर। कोविड के बढ़ते प्रकोप को लेकर शहर भाजपा के चार सदस्यीय शिष्टमंडल ने आज गुरुवार को पीबीएम अस्पताल अधीक्षक डॉ परमेन्द्र सिरोही से मुलाकात कर अस्पताल में कोरोना संबंधी व्यवस्थाओ की जानकारी ली एवं अस्पताल प्रशासन की तैयारियों पर सन्तुष्टि व्यक्त की।भाजपा शहर जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि कोरोना मरीजों की दिनों दिन तेज गति से बढ़ती संख्या चिंताजनक है और चिकित्सक अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रयासरत है।भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने रेमडेसिवीर इंजेक्शन की मांग सीधे गुजरात से की है जिसकी आपूर्ति शीघ्र हो जाएगी।

इस अवसर पर अस्पताल अधीक्षक डॉ परमेंद्र सिरोही ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर पहली से ज्यादा खतरनाक एवं घातक है। इसका बचाव भीड़ भाड़ वाले इलाके से बचना, 2 गज की दूरी, मास्क का निरंतर उपयोग और थोड़े थोड़े अंतराल में साबुन से हाथ धोते रहना है। उन्होंने रेमिडिसवीर इंजेक्शन को लेकर स्पष्ट किया कि हर मरीज को इसकी जरूरत नही है, आवश्यकता पड़ने पर ही इस इंजेक्शन का उपयोग किया जाता है, ऑक्सीजन की कमी की शीघ्र पूर्ति के लिए जिला प्रशासन, राज्य सरकार और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल प्रयासरत है और इसकी भी आपूर्ति एक दो दिन में पूर्ण होने लगेगी। आज 22 हज़ार लीटर से भरा टैंकर सिलिंडर में स्थान्तरित कर दिया गया।

राजस्थान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और कोविड सेवा कार्य जिला प्रभारी डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य ने बताया कि केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के गंभीर प्रयासों से 18 हज़ार लीटर ऑक्सीजन गैस का एक अन्य टैंकर भिवाड़ी से रवाना हुआ है जिसकी शुक्रवार को बीकानेर पहुचने की संभावना है।

भाजपा शिष्टमंडल ने संकट की इस घड़ी में राजनीति से ऊपर उठकर हर संभव सहयोग देने की बात कही। शिष्टमंडल में भाजपा जिला महामन्त्री मोहन सुराणा, जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत भी शामिल हुए।

भगवान् महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव इस वर्ष डिजीटल संकल्प-पत्र भरकर मनाया जाएगा

Thar पोस्ट। जैन महासभा बीकानेर ने महावीर जयंती का वर्चुअल आयोजन करने का निर्णय लिया है। महासभा के अध्यक्ष जैन लूणकरण छाजेड़ ने बताया कि वर्तमान में कोरोना महामारी के भयंकर प्रभाव को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। महामंत्री सुरेन्द्र जैन ने बताया कि महावीर जयंती के अवसर पर महासभा द्वारा ष्जप-तपअराधनाष् संकल्प का लिंक भेजा जाएगा, जिसके माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति जप-तप-आराधना करके महावीर कल्याणक महोत्सव को मना सकेगा।
बीकानेर के जिला कलक्टर नमित मेहता ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में इस डिजीटल संकल्प-पत्र के लिंक का बटन दबाकर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर जिला कलक्टर को भी लिंक भेजा गया, जिसके द्वारा वे भी संकल्प पत्र भरकर महावीर जयंती मनाएंगे।
धनपत भंसाली ने बताया कि जैन महासभा की वेबसाइट से भी इस लिंक को जोड़ा गया है, जहां से भी व्यक्ति संकल्प पत्र को भर सकेगा। उन्होंने बताया कि संकल्प पत्र को भरने का तात्पर्य भगवान महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव में संकल्प पत्र भरकर अपनी ऑनलाईन भागीदरी सुनिश्चित करना होगा। इस वेबसाइट व लिंक के अल्प समय में निर्माण में धनपत भंसाली, गौरव शर्मा व मनीषा सुथार की अहम भूमिका रही।
पीयूष लुणिया ने बताया कि संकल्प पत्र भरने वाले प्रत्येक व्यक्ति को तुरन्त ही जैन महासभा द्वारा ई-सर्टिफिकेट उपलब्ध होगा। जिसका उपयोग डाउनलोड करके अथवा स्क्रीन शॉट लेकर किया जा सकेगा। महासभा के पूर्व अध्यक्ष विजय कोचर, चम्पक मल सुराणा , इंद्रमल सुराणा ,कोषाध्यक्ष मेघराज बोथरा, सहमंत्री जतन संचेती ने अधिकाधिक संख्या में डिजीटली भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है। जैन महासभा के अध्यक्ष जैन लूणकरण छाजेड़ ने सम्पूर्ण जैन समाज से निवेदन किया है कि सरकारी गाइड लायन की पालना करते हुए सभी लोग अपनी अपनी उपासना पद्धति से भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव जो 25 अप्रैल को है अवशय मनावें। इस संकल्पपत्र को ज्यादा से ज्यादा भरवाने का प्रयास करें। किसी भी उम्र, जाती , वर्ग व रंग का व्यक्ति इसमें भागीदारी निभा सकता है।