Thar पोस्ट। बीकानेर वस्त्र व्यवसाय संघ के पदाधिकारियो ने जिला कलेक्टर नमित मेहता से मुलाकात की बाजार व दुकानें खोलने के लिए अध्यक्ष हरीश नाहटा सचिव संजीव अरोड़ा,घनश्याम लखाणी सत्यनारायण डागा बाबू भाई मौलानी ने जिला कलेक्टर श्रीनमित मेहता से वार्ता की जन अनुशासन पखवाड़ा के तहत राज्य सरकार द्वारा मार्केट व दुकानें खोलने की निषेधाज्ञा के कारण व्यापार जगत को होने वाले नुकसान से अवगत कराया गया व शादी विवाह के समय मे राज्य सरकार के द्वारा बिना समय दिए अचानक बाजार बंद होने से आमजन को होने वाली परेशानी से अवगत कराया प्रतिनिधियों ने सुबह 10 बजे से 5 बजे तक बाजार खोलने की स्वीकृति प्रदान करने की मांग की और विश्वास दिलाया कि कोविड के संक्रमण न फैले इसके लिए प्रशासन द्वारा जारी गाइड लाइन का उल्लंघन व अवहेलना नहीं कि जाएगी एवम आदेशानुसार पालन करने के लिए सभी व्यापारिक संगठन प्रतिबद्ध रहेंगे। मेहता ने आश्वासन दिया कि सभी व्यापारियो की बात को आगे मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे ताकी जल्द से जल्द सभी के प्रतिष्ठान खुल सके।