ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 112 दुकाने खोलने को लेकर जिला कलेक्टर से मिले व्यापारी/ 10 से 5 तक दें छूट Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर में कोरोना सख्ती जारी है। इस बीच आज बाजार व दुकानें खोलने के लिए जन प्रतिनिधि मोहन सुराणा के नेतृत्व में बीकानेर रेडीमेड होजरी एसोसिएशन के प्रतिनिधि शांतिलाल कोचर, मालचंद बेगानी, संजय कुमार सांड, एवम थोक वस्त्र व्यवसायी संघ से हरीश नाहटा, संजीव अरोड़ा, खजांची मार्केट व्यापार एसोसिएशन से नरेंद्र गहलोत, मोहता चौक वस्त्र व्यवसायी एसोसिएशन के घनश्याम लखानी एवं बीकानेर के प्रमुख व्यापारियों ने जिला कलेक्टर नमित मेहता से वार्ता की। व्यापारियों ने जन अनुशासन पखवाड़ा के तहत राज्य सरकार द्वारा मार्केट व दुकानें खोलने की निषेधाज्ञा के कारण व्यापार जगत को होने वाले नुकसान से अवगत कराया गया तथा शादी विवाह के समय मे राज्य सरकार के द्वारा बिना समय दिए अचानक बाजार बंद होने से आमजन को होने वाली परेशानी के लिए व्यापारियों ने विरोध प्रकट किया। व्यापारिक प्रतिनिधियों ने सुबह 10 बजे से 5 बजे तक बाजार खोलने की स्वीकृति प्रदान करने की मांग की और विश्वास दिलाया कि कोविड के संक्रमण न फैले इसके लिए प्रशासन द्वारा जारी गाइड लाइन का उल्लंघन व अवहेलना नहीं कि जाएगी एवं आदेशानुसार पालन करने के लिए सभी व्यापारिक संगठन प्रतिबद्ध रहेंगे।


Share This News