ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 111 कोरोना के सभी रिकॉर्ड टूटे ! Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। देश में कोरोना ने हाहाकार मचा रखा है। पिछले 24 घंटे में आये संक्रमितों की संख्या ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए है। महज 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना वायरस के जितने नए मामले सामने आए हैं उतने आज से पहले कभी नहीं आए थे और किसी भी देश में नहीं आए थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना वायरस के 3,14, 835 मामले दर्ज किए गए हैं। अब देश में कुल कोरोना वायरस मामलों का आंकड़ा बढ़कर 15930965 तक पहुंच गया है और देश के एक्टिव कोरोना मामलों का आंकड़ा बड़कर 2291428 तक पहुंच चुका है। अब कोरोना के नए मामलों में ही तेजी से बढ़ोतरी नहीं हो रही है बल्कि देश में कोरोना की वजह से मरने वालों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना वायरस की वजह से 2104 लोगों की जान गई है। अकेले महाराष्ट्र में 519 लोगों की मौत एक ही दिन में दर्ज की गई है। दिल्ली में 277, छत्तीसगढ़ में 191, उत्तर प्रदेश में 162, कर्नाटक में 149 और गुजरात में 121 लोगों की जान गई है। भारत में कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों का आंकड़ा 22 लाख के पार है और इसमें अकेले महाराष्ट्र में ही 6.85 लाख से ज्यादा केस है, महाराष्ट्र के अलावा उत्तर प्रदेश में 2.23 लाख से ज्यादा, कर्नाटक में 159 लाख से ज्यादा, केरल में 1.18 लाख से ज्यादा, छत्तीसगढ़ में 1.25 लाख से ज्यादा और दिल्ली में 85 हजार से ज्यादा एक्टिव केस हैं। बीकानेर जैसे छोटे शहर में प्रतिदिन 800 पार पॉजिटिव आ रहे है। कोरोना से बचाव के लिए मास्क एक बेहतरीन हथियार है। साबुन से हाथ धोएं। किसी से हाथ ना मिलाएं। दूर से प्रणाम करें। नजदीकियां नहीं दूरियां रखें, वस्तुओं को बेवजह ना छुएं। केवल कोरोना विषय पर बात ना करें। सकारात्मक और अच्छी किताबें पढ़ें, अपना ज्ञान बढ़ाए। योगा एक्सरसाइज या अन्य कार्य कर स्वयं को थकाएं। लॉन्ग, अखरोट, काजू , नीम्बू हरी सब्जियां भी लाभप्रद है। गर्म और तरल पदार्थ ही लें। कोरोना होने पर डरे बिलकुल नहीं, हॉस्पिटल में चिकित्सक को दिखाकर पूरा कोर्स लेवें। टीका सुरक्षित है जरूर लगवाएं।


Share This News