Thar पोस्ट। गजनेर अक्कासर गांव के एक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका के साथ छेड़छाड़, बेइज्जत करने तथा अश्लील फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देने का मामला आया है। प्रध्यानाध्यापिका ने इसी स्कूल में पहले काम कर चुके एक शिक्षक पर आरोप लगाया है। गजनेर थानाधिकारी पपूराम ने बताया कि प्रधानाध्यापिका ने रिपोर्ट दी है कि सुनील जाखड़ 20 अप्रैल को सवेरे स्कूल आया। आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौच की तथा बेइज्जत किया तथा उसको नीचे गिरा दिया तथा अश्लील फोटो व वीडियो डालने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।