ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20210421 WA0183 कोलायत व बज्जू में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मिलेगा मुआवजा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को हुए नुकसान का आंकलन के दिए निर्देश
उच्च शिक्षा मंत्री भाटी ने जिला कलक्टर को लिखा पत्र

Thar पोस्ट, बीकानेर। उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने कोलायत तहसील व राजस्व तहसील बज्जू में हुई ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का शीघ्र अंाकलन कर प्रभावित लोगों को मुआवजा दिलाने के निर्देश दिए है। उच्च शिक्षा मंत्री भाटी ने जिला कलक्टर को कहा कि 20 अपै्रल को विधानसभा क्षेत्र कोलायत की राजस्व तहसील बज्जू और कोलायत के सैंकड़ों गांवों में भारी ओलावृष्टि हुई, जिससे कि इस क्षेत्र के किसानों की गेहूं की खड़ी फसल/काटी हुई फसल भी नष्ट हो गई तथा बड़ी संख्या में भेड़-बकरिया व अन्य पशुधन भी मरे तथा घायल हुए है। पेड़-पौधे भी बड़ी संख्या में नष्ट हुए है, जिससे क्षेत्र के लोगों को भारी नुकसान हुआ हैं। उन्होंने तत्काल ओलावृष्टि से प्रभावित ग्रामों में हुए नुकसान का आंकलन करवाने तथा मृत पशुओं का पोस्टमार्टम करवाकर उचित मुआवजा दिए जाने की कार्यवाही करें ताकि किसानों को समय पर राहत मिल सके।


Share This News