ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
18 35 20 download 2 कोरोना : मुख्यमंत्री ने किया यह निर्णय ! Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। राजस्थान में कोरोना तेज़ी से फैल गया है। इसे देखते हुए कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अब राजस्थान सरकार ने भी बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बड़ा फैसला करते हुए राजस्थान बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। इसके साथ ही 8वीं बोर्ड के छात्र-छात्राओं को 9वीं, 9वीं के छात्र-छात्राओं को दसवीं और 11वीं के छात्रों को सीधे 12वीं में प्रमोट करने का भी फैसला लिया गया है। सीएम अशोक गहलोत ने शिक्षा मंत्री गोविंद डटोसरा से इस मुद्दे पर चर्चा करने के बाद ही ये आदेश दिया है। इससे पहले कोरोना को लेकर हुए संवाद के दौरान शिक्षा राज्यमंत्री एवं पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा था कि कोरोना की दूसरी वेव खतरनाक है। सभी को मिलकर लड़ाई लडऩी है। डोटासरा ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं स्थगित करने का सुझाव भी दिया था। उन्होंने कहा कि 8वीं की परीक्षाएं भी स्थगित कर देनी चाहिए। शिक्षा राज्यमंत्री कहा था कि बच्चों को प्रमोट किया जाना चाहिए। स्कूलों को बंद करने में ही फायदा है। टीचर्स के लिए प्लान बनाया जाना चाहिए कि कैसे उनका उपयोग किया जाए। गाइडलाइन तैयार कर ली जाए। जो जहां का रहने वाला है उसका वहीं उपयोग किया जाए। गृह जिले में ही सरकारी कर्मचारी की डयूटी तय की जाए। सख्ती के साथ अवेयरनेस कार्यक्रम जरूरी है। फिर से जागरूकता अभियान चलाया जाए।


Share This News