ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20210414 WA0150 शहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब का श्रद्धापूर्वक किया स्मरण Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज़। शहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को महान समाज सुधारक, प्रख्यात कानूनविद. भारत रत्न महामना बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 130 वीं जन्म जयंती पर उनका भावभीना स्मरण करते हुए अम्बेडकर सर्किल स्थित बाबा साहब की प्रतिमा स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर शहर भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने बाबा साहेब को एक सर्वस्पर्शी और सर्वसमावेशी संविधान देने वाले महान व्यक्तित्व के रूप में याद करते हुए कहा कि बाबासाहेब के विचार और आदर्श निरंतर हमारा पथ प्रदर्शित करते रहेंगे। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर एक विचारधारा का नाम है, जिन्होंने अपना सारा जीवन दलित, पिछड़े और शोषित लोगों के उत्थान में लगा दिया। उन्होंने संविधान निर्माण के साथ-साथ भारतीयों में आधुनिक सोच की नींव भी डाली।

भाजपा जिला महामंत्री मोहन सुराणा ने बाबा साहेब को याद करते हुए कहा कि उन्होंने विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की नींव रखी जिससे देश का हर नागरिक समान अधिकार के साथ अपने सपनों को साकार कर सके।

सुराणा ने कहा कि बाबा साहेब ने देश के गरीबों और शोषितों के लिए सदैव संघर्ष किया। डॉ. भीमराव अम्बेडकर के महान कार्यों से प्रेरणा लेकर ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार अंत्योदय की विचारधारा के साथ देश के वंचित वर्ग को अपनी नीतियों के केंद्र में रखकर कार्य कर रही है।

जिला महामंत्री अनिल शुक्ला ने कहा कि भारत रत्न बाबा साहब अम्बेडकर की जीवन गाथा इतिहास के सर्वश्रेष्ठ वृतांतों में से है जिसमें विषम परिस्थितियों से उबरकर समानता के विचार को राष्ट्रीय पटल से जन- जन तक पहुंचाने की सीख है।भाजपा जिला मंत्री अरुण जैन ने बाबा साहेब को सामाजिक प्रेरणा का स्त्रोत बताते हुए कहा कि वे पिछडे वर्ग के नेता से बढकर असीम ज्ञान से युक्त सच्चे राष्ट्र सेवक थे।

भाजपा एस.टी. मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अशोक मीणा ने अम्बेडकर जी को प्रखर समाज सुधारक एवं दलित वर्ग का उत्थान करने वाला महान व्यक्तित्व बताया।भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष सोहनलाल चांवरिया ने संविधान निर्माण में अम्बेडकर जी की भूमिका को याद करते हुए उनके भारत की सामाजिक व्यवस्था के परिवर्तन में महत्वपूर्ण योगदान का उल्लेख किया।

पुष्पांजलि कार्यक्रम में शहर भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह के साथ जिला महामंत्री मोहन सुराणा, अनिल शुक्ला,जिला मंत्री अरुण जैन, कौशल शर्मा , एस.टी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अशोक मीणा, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष सोहनलाल चांवरिया,मंडल अध्यक्ष नरसिंह सेवग, जेठमल नाहटा,जिला कार्यसमिति सदस्य सुनीता हटीला, पूर्व जिला मंत्री सलीम जोइया, रानी बाजार मंडल महामंत्री धर्मेन्द्र सिंह सोलंकी,विजय शर्मा इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Share This News