ताजा खबरे
मॉनसून होगा फिर सक्रिय, राजधानी में बारिश से बदला मौसमपत्रकार समाज का आईना है तो साहित्यकार सर्जनकर्तामाहेश्वरी सभा (शहर), बीकानेर के अध्यक्ष पद पर सुनील सारड़ा निर्वाचितचुनाव: 80 वार्डों के लिए दावेदारों में उत्साह, मंडल अध्यक्षों ने संभाग कार्यालय में जमा कराने शुरू किए आवेदनबिजली बन्द रहेगीनगरीय निकाय चुनाव: बिना अनुमति कार्मिक नहीं छोड़ सकेंगे मुख्यालय ,आगामी आदेशों तकनिजी स्कूल संघर्ष समिति ने सरकार को घेरा, 90 फीसद बन्द होने के कगार परBikaner : ऐतिहासिक लालगढ़ स्टेशन नए लुक में, हेरिटेज रंगत के साथ यात्रियों को बेहतर सुविधाएँनई मूंधड़ा मेडिसिन विंग में भी हंगामाप्रधानाचार्य निलंबित, छात्राओं के साथ बांध में नहाने का मामला
IMG 20260824 123052 नई मूंधड़ा मेडिसिन विंग में भी हंगामा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट , न्यूज बीकानेर। पीबीएम अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग ही नही बल्कि नई मूंधड़ा मेडिसिन विंग में भी हंगामे की शुरुआत हो चुकी है। ताजा मामले के अनुसार मेडिसिन विंग में उपचाराधीन एक युवक से पारिवारिक विवाद के चलते जोरदार हंगामा हुआ। इससे अन्य रोगी व परिजन भी परेशान हुए। कुछ रोगी परिजन वार्ड से बाहर भाग गए।

मिली जानकारी के अनुसार मेडिसिन विंग के बी वार्ड में भर्ती एक युवक से मिलने उसकी पत्नी और कुछ रिश्तेदार पहुंचे थे। इस दौरान पुराने विवाद को लेकर आपस मे तनातनी हुई। मामला तूल पकड़ गया।

इस दौरान दोनों ओर से धक्का-मुक्की और हाथापाई शुरू हो गई। इस बीच एक व्यक्ति ने मरीज के बेड के पास लगा ग्लूकोज स्टैंड निकाल लिया और उसे लहराते हुए दूसरे पक्ष को धमकाने लगा। कुछ लोग अपने मरीजों को लेकर वार्ड से बाहर निकल गए, जबकि कुछ ने बीच-बचाव का प्रयास किया। पीबीएम पुलिस चौकी का जाब्ता मौके पर पहुंचा।पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को अलग कर स्थिति को नियंत्रण में लिया। सवाल यह है कि करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी वार्ड में सुरक्षा सिस्टम क्यों नहीं विकसित किया गया है?


Share This News