ताजा खबरे
पुष्करणा समाज उत्पत्ति दिवस पर पांच दिवसीय कार्यक्रम का आगाज 22 अगस्त सेभारतीय स्टेट बैंक द्वारा गंगाशहर रोड शाखा के नवीन परिसर एवं तिलक नगर शाखा के ATM का उद्घाटन तथा खिलाड़ियों को ₹7.50 लाख की सहायताश्री लक्ष्मीनाथ मंदिर में बड़ी तीज, ऊभ-छठ तथा “श्रीकृष्ण-जन्माष्टमी इस दिन, पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपाकांग्रेस ने नगर निकाय चुनाव को लेकर कसी कमर, ऑनलाइन पोर्टल पर होंगे आवेदनबीकानेर प्रेस क्लब का वार्षिक समारोह, शिवम् रेजीडेंसी में पत्रकारों का रैन डांसअनियमितताएं पाए जाने 2 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निरस्तविधायक श्री जेठानंद व्यास ने विधायक निधि से बने कमरे एवं स्नानघर का किया लोकार्पणकोर्ट के आदेशों की अनदेखी पर भड़के वीडीओ: कोलायत में बीडीओ को सौंपा ज्ञापन, 24 अगस्त को बीकानेर जिला परिषद के घेराव का ऐलानचुनाव में इस बार 5.46 करोड़ से मतदातापर्यटन नगरी पुष्कर शर्मसार, छात्राओं ने कालिख पोती, हंगामा
SAVE 20260818 224951 भारतीय स्टेट बैंक द्वारा गंगाशहर रोड शाखा के नवीन परिसर एवं तिलक नगर शाखा के ATM का उद्घाटन तथा खिलाड़ियों को ₹7.50 लाख की सहायता Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। भारतीय स्टेट बैंक द्वारा बीकानेर में ग्राहकों को आधुनिक एवं बेहतर बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। इस अवसर पर गंगाशहर रोड शाखा के नवीन एवं आधुनिक परिसर का भव्य उद्घाटन तथा तिलक नगर शाखा के ATM का उद्घाटन किया गया। साथ ही, भारतीय स्टेट बैंक की CSR पहल के अंतर्गत शाला क्रीड़ा संगम, बीकानेर को कलात्मक जिम्नास्टिक के समस्त आवश्यक उपकरण भेंट किए गए।

गंगाशहर रोड शाखा के नवीन परिसर का उद्घाटन

गंगाशहर रोड शाखा के नवीन परिसर का उद्घाटन श्री रोहित कुमार, महाप्रबंधक, जयपुर सर्किल (नेटवर्क-3) द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर श्री सौम्य रंजन साहू, उप महाप्रबंधक, बीकानेर मॉड्यूल, श्री सुजीत कुमार सुमन, सहायक महाप्रबंधक, बीकानेर सर्किल तथा श्री अभिषेक माथुर, सहायक महाप्रबंधक, बीकानेर सर्किल की गरिमामय उपस्थिति रही। गंगाशहर रोड शाखा के शाखा प्रबंधक श्री संतोष दान चारण ने अतिथियों का स्वागत किया।

नवीन शाखा परिसर को ग्राहकों की आधुनिक बैंकिंग आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। शाखा में वातानुकूलित एवं सुविधाजनक बैंकिंग परिसर के साथ 24×7 ई-कॉर्नर, ATM, कैश डिपॉजिट मशीन (ADWM), पासबुक प्रिंटर एवं अन्य डिजिटल बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

तिलक नगर शाखा के ATM का उद्घाटन

कार्यक्रम के दौरान तिलक नगर शाखा के ATM का भी उद्घाटन किया गया। इससे क्षेत्र के ग्राहकों को 24×7 ATM एवं नकद निकासी सहित विभिन्न सुविधाएं अधिक सुगमता से उपलब्ध होंगी। तिलक नगर शाखा के शाखा प्रबंधक श्री वैभव प्रकाश ने कार्यक्रम के आयोजन एवं व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

जिम्नास्टिक को बढ़ावा देने के लिए साढ़े सात लाख की CSR सहायता

भारतीय स्टेट बैंक की ओर से शाला क्रीड़ा संगम, बीकानेर को कलात्मक जिम्नास्टिक के समस्त उपकरण भेंट करने के उपलक्ष्य में स्वागत एवं सत्कार समारोह आयोजित किया गया।

CSR के अंतर्गत भारतीय स्टेट बैंक द्वारा साढ़े सात लाख लाख मूल्य के जिम्नास्टिक उपकरण एवं खेल सामग्री प्रदान की गई। इस पहल का उद्देश्य बीकानेर के युवा जिम्नास्टिक खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण एवं अभ्यास सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा खेल प्रतिभाओं को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है।

कार्यक्रम के दौरान जिम्नास्टिक खिलाड़ियों द्वारा शानदार एवं आकर्षक जिम्नास्टिक करतबों का प्रदर्शन किया गया, जिसे उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों ने खूब सराहा।

CSR कार्यक्रम के मुख्य अतिथि

CSR कार्यक्रम में निम्न गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामय उपस्थिति रही:

  • श्री रोहित कुमार जी, GM, SBI Bank
  • श्री सौम्य रंजन साहू जी, DGM, SBI Bank
  • श्री Y.K. शर्मा जी / योगी जी, पूर्व SBI नेता
  • CA श्री सुधीश जी शर्मा, अध्यक्ष, बीकानेर ओलंपिक जिम्नास्टिक एसोसिएशन

विशिष्ट अतिथि

  • श्री राहुल पूहन, PS to GM, SBI Bank
  • श्री रामगोपाल जी शर्मा, DEO Secondary
  • श्री किशनदान जी चारण, DEO Elementary
  • श्री रफीक मोहम्मद जी, ADEO Sports

कार्यक्रम में श्री प्रदीप सिंह पंवार, जिम्नास्टिक कोच, श्री प्रदीप वर्मा, CM HR, तथा श्री करण पाल सिंह भाटी, Liaison Officer, भारतीय स्टेट बैंक के सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारी, जिम्नास्टिक परिवार एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

भारतीय स्टेट बैंक की इस CSR पहल से शाला क्रीड़ा संगम एवं जिम्नास्टिक परिवार, बीकानेर को आधुनिक खेल उपकरण उपलब्ध होंगे, जिससे खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण एवं अभ्यास का अवसर मिलेगा। बैंक की यह पहल युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा बीकानेर में खेलों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

भारतीय स्टेट बैंक अपने ग्राहकों को आधुनिक एवं सुगम बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने के साथ-साथ CSR के माध्यम से खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक एवं सार्थक योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है।


Share This News