ताजा खबरे
श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर में बड़ी तीज, ऊभ-छठ तथा “श्रीकृष्ण-जन्माष्टमी इस दिन, पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपाकांग्रेस ने नगर निकाय चुनाव को लेकर कसी कमर, ऑनलाइन पोर्टल पर होंगे आवेदनबीकानेर प्रेस क्लब का वार्षिक समारोह, शिवम् रेजीडेंसी में पत्रकारों का रैन डांसअनियमितताएं पाए जाने 2 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निरस्तविधायक श्री जेठानंद व्यास ने विधायक निधि से बने कमरे एवं स्नानघर का किया लोकार्पणकोर्ट के आदेशों की अनदेखी पर भड़के वीडीओ: कोलायत में बीडीओ को सौंपा ज्ञापन, 24 अगस्त को बीकानेर जिला परिषद के घेराव का ऐलानचुनाव में इस बार 5.46 करोड़ से मतदातापर्यटन नगरी पुष्कर शर्मसार, छात्राओं ने कालिख पोती, हंगामाबीती रात 26 आईएएस और 53 आरएएस अधिकारियों के तबादले, धायगुडे स्नेहल नाना होंगी बीकानेर विकास प्राधिकरण आयुक्तदुबई की शायर कौसर भुट्टो का सम्मान
SAVE 20260818 204352 कांग्रेस ने नगर निकाय चुनाव को लेकर कसी कमर, ऑनलाइन पोर्टल पर होंगे आवेदन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। पीसीसी की बैठक हुई। बीकानेर जिले को लेकर बनी रणनीति, जिलाध्यक्षों को स्थानीय नेताओं से समन्वय कर जीताऊ उम्मीदवार चुनने की जिम्मेदारी

बीकानेर।आगामी निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय, जयपुर में राजस्थान प्रभारी सुखजिन्दरसिंह रंधावा, प्रदेशाध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, सह प्रभारी चिरंजीवी राव सहित वरिष्ठ नेताओं ने बीकानेर जिले के प्रभारियों, जिलाध्यक्षों तथा विधानसभा क्षेत्रों के वर्तमान एवं पूर्व विधायकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।

बैठक में टिकट के दावेदारों से आवेदन लेने, उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया तथा चुनाव में जीत की रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में यह तय किया गया कि टिकट के इच्छुक दावेदार ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन कर सकेंगे।

टिकट के दावेदारों के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से ऑनलाइन पोर्टल तैयार किया गया है। दावेदार इस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके साथ ही जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से ऑफलाइन आवेदन भी जमा किए जा सकेंगे।

आवेदन के लिए निर्धारित प्रोफार्मा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला कांग्रेस कमेटी को भेजा जाएगा, जिसके आधार पर दावेदार निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपनी दावेदारी पेश कर सकेंगे।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पोर्टल पर प्राप्त होने वाले सभी ऑनलाइन आवेदनों की सूची जिला कांग्रेस कमेटी को भी भेजी जाएगी। इससे पार्टी के पास टिकट के सभी दावेदारों का रिकॉर्ड उपलब्ध रहेगा और स्थानीय स्तर पर उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सकेगा।

बैठक में जिलाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि वे संबंधित विधानसभा क्षेत्र के विधायक अथवा विधानसभा प्रत्याशी, कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करें। स्थानीय स्तर से मिलने वाले फीडबैक और उम्मीदवार की चुनाव जीतने की क्षमता को ध्यान में रखते हुए जीताऊ उम्मीदवारों का चयन कर टिकट विरतण करें।

कांग्रेस की टिकट वितरण प्रक्रिया में इस बार जमीनी पकड़, स्थानीय स्वीकार्यता और चुनाव जीतने की क्षमता रखने वाले यूवा उम्मीदवारों को प्राथमिकता देने पर जोर रहेगा।

आज की मीटिंग में जिला प्रभारी श्रीमती शिमला नायक, जिला सह-प्रभारी मुश्ताक खान, शहर जिलाध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल, देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग, नोखा विधायक सुशीला रामेश्वर डूडी, पूर्व मंत्री बीडी कल्ला, पूर्व मंत्री भंवरसिंह भाटी, श्रीडूंगरगढ़ पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, लूणकरनसर पूर्व प्रत्याशी डॉ. राजेन्द्र मूण्ड, बीकानेर पूर्व प्रत्याशी यशपाल गहलोत, प्रदेश महासचिव जियाउर रहमान आदि पदाधिकारी मौजूद रहें।

अबकी बार साठ पार”
बीकानेर पूर्व और पश्चिम विधानसभा की निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की कार्यशाला सम्पन्न
रंगोलाई मंदिर में देर रात तक चली कार्यशाला।

बीकानेर नगर निगम चुनाव को लेकर पूर्व और पश्चिम विधानसभा के प्रमुख कांग्रेसजनों के साथ एक दिवसीय विशेष कार्यशाला कल देर रात को सम्पन्न हुई, कार्यशाला में कांग्रेस के तय बोर्ड को देखते हुए सभी ने हाथ उठाकर इस बात का समर्थन दिया कि वे हर हाल में कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे और सभी ने एक स्वर में आगामी चुनाव बीकानेर नगर निगम हेतु तय किया कि अबकी बार साठ पार

कार्यशाला को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ.बुलाकीदास कल्ला ने कहा कि राज्य और बीकानेर का चौमुखी विकास करवाने की क्षमता अगर किसी में है तो कांग्रेस पार्टी में है और इतिहास गवाह है कि कांग्रेस ने ही बीकानेर में विकास के नए नए सौंपान दिए।

जिलाध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने जाँबाज सदस्यों के बूते आज भी सबसे बड़ी राष्ट्रीय पार्टी और संगठन है इसकी नींव वे कार्यकर्ता है जो चौबीस घंटे पार्टी के लिए समर्पित रहते है और निकाय चुनाव में मेरी जिम्मेदारी है कि में उन्हीं लोगों का चयन करूं जो संगठन और पार्टी की गरिमा का ख्याल रखे और आप सभी लोग धैर्य रखे टिकट उसी को मिलेगा जो व्यक्ति वार्ड की पसंद हो जितने वाला हो और इन सबसे ऊपर पार्टी का सच्चा सिपाही हो।

पूर्व विधानसभा प्रत्याशी पीसीसी सदस्य यशपाल गहलोत ने कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो निचले स्तर तक के व्यक्ति के लिए शहर के विकास के लिए काम करती है आप सभी लोग बोर्ड बनाने की तैयारी में पूरी ईमानदारी से जुट जाए

संगठन महासचिव रमजान अली कच्छावा ने जिला कांग्रेस के फॉर्मेट की जानकारी देते हुए कहा कि जिन जिन व्यक्तियों को चुनाव लड़ना है उनको वो फॉर्मेट भरकर जिला कांग्रेस कार्यालय में जमा करवाना होगा फिर जो सर्वे रिपोर्ट आएगी उसके साथ मिलान करके टिकट दी जाएगी

प्रदेश महासचिव हाजी जिया उर रहमान ने कहा कि भाजपा के गलत निर्णयों से जनता में भारी रोष है और कांग्रेस पार्टी को इस से फायदा होने वाला है लेकिन इसके लिए हमें भी पार्टी के प्रति समर्पित होना होगा

पूर्व संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि कार्यशाला को पूर्व उपमहापौर हारून राठौड़, प्रदेश सचिव गजेंद्र सिंह सांखला, प्रदेश प्रवक्ता साजिद सुलेमानी, ब्लॉक अध्यक्ष जाकिर नागौरी, ब्लॉक अध्यक्ष सुमित कोचर, ब्लॉक अध्यक्ष शहजाद भुट्टा, सेवादल अध्यक्ष अनिल व्यास, अल्पसंख्यक अध्यक्ष अकबर खादी, sc अध्यक्ष प्रफुल्ल हटीला स्थानीय निकाय अध्यक्ष हसन अली गौरी, ओबीसी जिला अध्यक्ष उमा करल, राजीव गांधी पंचायती राज अध्यक्ष नंदलाल जावा, पर्यावरण प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुजाहिद हुसैन कुरेशी, वरिष्ठ कांग्रेसी सोहन चौधरी, उपाध्यक्ष अरविंद मिड्ढा, हजारीमल देवड़ा, दिलीप बांठिया, कमल कल्ला, सुखदेव नाथ,ओमप्रकाश लोहिया सुनीता गौड़, आशा देवी स्वामी, मुमताज शेख, पार्षद जुलेखा बानो, पार्षद दुर्गादास छगाणी, जावेद पडिहार, ने संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित रहैं।


Share This News