SAVE 20260808 220554 scaled खाद्य मंत्री ने नौरंगदेसर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का किया लोकार्पण Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

बीकानेर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा ने शनिवार को नौरंगदेसर में नव निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का लोकार्पण किया। लगभग एक करोड़ 59 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस भवन के लोकार्पण से क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर एवं सुलभ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

इस अवसर पर खाद्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार, गांवों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नौरंगदेसर का यह नया स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र के लोगों को आधुनिक एवं व्यवस्थित चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे ग्रामीणों को छोटी-बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के उपचार के लिए दूरस्थ क्षेत्रों की ओर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

खाद्य मंत्री ने कहा कि राज्य के प्रत्येक नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाकर आमजन को उनके घर के निकट गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि लूणकरनसर विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पेयजल तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। क्षेत्र में विभिन्न विकास परियोजनाओं के माध्यम से ग्रामीण जीवन को अधिक सुविधाजनक और बेहतर बनाने की दिशा में राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है।

गोदारा ने कहा कि इस बार राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह बीकानेर में आयोजित हो रहा है। यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोग इस कार्यक्रम में भागीदारी निभाएं। उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई के जरिए आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पुखराज साध, पूर्व प्रधान राजकुमार कस्वां, रामनिवास खींचड़, जुगल सिंह, ख्यालीराम मूंड और कन्हैयालाल सारस्वत सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


Share This News