IMG 20260807 191315 scaled आज 30 जिलों में बारिश का अलर्ट, इस जिले की स्कूलों में अवकाश Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। मॉनसून सक्रिय है। इस बीच मौसम विभाग ने आज राजस्थान के 30 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। सीकर और झुंझुनूं में भारी बारिश की चेतावनी है। वहीं भरतपुर में बीते चार दिनों से भारी बारिश हो रही है। जल भराव की स्थिति देखते हुए जिला प्रशासन ने आज भरतपुर में स्कूलों का अवकाश घोषित कर दिया है। पूर्वी राजस्थान में मानसून की गतिविधियां अगले कुछ दिनों तक जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो अगले 3-4 दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। जयपुर और आसपास के क्षेत्रों में भी बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है।

लगातार बारिश से जयपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में गर्मी और उमस से राहत मिली है। वहीं, भरतपुर, अलवर, सीकर और चूरू में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी है। धौलपुर में पार्वती नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद आसपास के क्षेत्रों में प्रशासन ने अलर्ट जारी किया। बीकानेर में एक दिन पहले हुई बारिश से अनेक स्थानों पर पानी भर गया। बीकानेर में स्वतंत्रता दिवस का राज्य स्तरीय समारोह हो रहा है। बारिश के चलते तैयारियों पर असर हुआ है।


Share This News