ताजा खबरे
बीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेशआज से भादो महीना शुरू, तीज त्योहार, मेले मगरियों व चुनाव की रहेगी धूम
IMG 20241023 101608 बीकानेर के इस इलाके में लगी आग, लाखों का माल जला Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में आज एक गोदाम में लगी आग। लाखों का माल जला। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह जरी की साड़ियों के एक गोदाम में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। घटना के समय गोदाम से उठती तेज लपटों और धुएं के गुबार को देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग को जानकारी दी। आग की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने तीन दमकल गाड़ियों को मौके पर रवाना किया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और आसपास के क्षेत्र में आग फैलने से रोक लिया। कोतवाली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

गोदाम में बड़ी संख्या में जरी की साड़ियां और अन्य कीमती सामान रखा हुआ था। आग की चपेट में आने से काफी माल जलकर राख हो गया। जरी के काम की ऊंची लागत को देखते हुए प्रारंभिक तौर पर लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि वास्तविक नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।


Share This News