IMG 20241023 101608 हाईकोर्ट ने जज को किया निलंबित, यह है मामला Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। एक मामले में राजस्थान हाईकोर्ट ने त्वरित कार्रवाई कर जज को निलंबित कर दिया है। एनडीपीएस (NDPS) अधिनियम से जुड़े मामलों में कथित अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए बाड़मेर के चौहटन में पदस्थापित अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) नवीन कुमार मीणा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उनका निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय जयपुर रहेगा। मामले की जांच हाईकोर्ट के विजिलेंस रजिस्ट्रार को सौंपी गई है।


Share This News