





Thar पोस्ट। देश मे रेल मुसाफिरों के लिए अच्छी खबर। अब जनरल टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए काम की खबर आई है. जो रेल यात्री जनरल टिकट पर सफर करते हैं, अगर वह ऑनलाइन यानी RailOne App के जरिए टिकट लेते हैं तो डिजिटल टिकट के लिए 3 प्रतिशत की छूट दी जाती है. वहीं अब इस छूट को रेलवे ने आगे बढ़ाने का ऐलान किया है. यानी अब बोनस योजना को रेलवे ने अगले 31 मार्च 2027 तक के लिए बढ़ा दिया है. रेलवे के इस फैसले से यात्रियों को टिकट पर पैसे की सीधी बचत होगी.यात्रियों को काफी समय तक लंबी लाइनों में लगे रहना होता है. परेशानी तब होती है जब ट्रेन आने की सूचना हो जाती है और यात्री के पास टिकट नहीं होता है. लेकिन RailOne ऐप के जरिए जनरल टिकट की सुविधा मिलने से यात्रियों की परेशानी कम हो गई है. जबकि टिकट पर स्पेशल छूट से यात्रियों के पैसे भी बच रहे हैं।
