SAVE 20260712 202847 scaled पीबीएम अस्पताल में "सेवा एक परिवर्तन" का सेवा अभियान संपन्न Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। “सेवा एक परिवर्तन” द्वारा PBM अस्पताल में सेवा अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के आयोजक पियूष आचार्य रहे, जबकि विनोद गुर्जर ने पूरे अभियान का सफल क्रियान्वयन किया।

अभियान को सफल बनाने में मालचंद, अभिषेक, रामकरण, दिनेश, नीरज, कविश एवं आयुष सहित पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिनका संस्था ने हृदय से आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर Bikana Sound एवं राधा माधव इवेंट्स के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया। साथ ही भामाशाह राकेश धरियाणा, मोहित ढाका, हिमांशु चतुर्वेदी, सचिन सिंह, देवेंद्र, नीरज मारू एवं अजय सिंह का विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

इस अवसर पर पियूष आचार्य ने कहा कि, “करने वाला भी प्रभु है, करवाने वाला भी प्रभु है… हम तो केवल निमित्त मात्र हैं। आइए, हर घर से एक सेवक निकले और सेवा का यह कारवां निरंतर आगे बढ़े।


Share This News