IMG 20251231 100334 बीकानेर युवतियों पर हमला Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में क्राइम बढ़ रहा है। शहर के नयाशहर थाना इलाके में दो युवतियों पर जानलेवा हमला किया गया है। जिसकी प्रथम दृष्टया रिपोर्ट सात आठ जनों के खिलाफ दर्ज करवाई गई है। इस बारे में विश्वकर्मा गेट के अंदर रहने वाली परिवादिया 23 वर्षीय चेष्टा सुथार ने मामला दर्ज करवाते हुए बताया है कि 9 जुलाई को वह अपनी बहन अंजलि के साथ लक्ष्मीनाथ मंदिर के दर्शन कर घर लौट रही थी। तो विश्वकर्मा गेट प्रवेश से पहले मौजूद किशन लाल उपाध्याय, गौरीशंकर उपाध्याय, राजा, राहुल व तीन चार अन्य जने हमें स्कूटी से गिरा दिया और गौरीशंकर ने हम बहनों पर मिर्ची पाउडर डाल दिया। इसके बाद लोहे व लकड़ी के डंडो से मारपीट शुरू कर दी। इस मारपीट में चेष्टा के हाथ, पैर, कमर, ठोडी व अंजली के सिर पर गंभीर चोट लगी है। युवतियों का आरोप है कि इन्होंने हमारे कपड़े भी फाड़ दिए।

हो हल्ला सुनकर लोग एकत्रित हो गए जिससे आरोपी फरार हो गये। यह बताया जा रहा है कि किशन लाल व गौरीशंकर से किसी मुकदमें को लेकर चेष्टा और उसके परिवार से रंजिश रखते है। पूर्व में भी चेष्टा के मकान पर हमला बोल सीसीटीवी वगैरह तोड़ दिए थे। लगातार ये लोग चेष्ट का पीछा भी कर रहे है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Share This News