IMG 20260629 234309 बीकानेर में युवक का शव मिला Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर शहर के जेएनवीसी थाना क्षेत्र स्थित तिलक नगर में एक 34 वर्षीय युवक का शव सोमवार सुबह घर में मिला। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया। मिली जानकारी के अनुसार युवक रात को अपनी दिनचर्या पूरी करने के बाद सोने चला गया था। सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे जब परिजनों ने उसे जगाने का प्रयास किया तो वह मृत अवस्था में मिला। मृतक की पहचान विजय कुमार 34 पुत्र मदन लाल के रूप में हुई है। मौत के कारणों का पता नही चल पाया है।


Share This News