ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20241023 101608 7 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर 7 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बित किए गए हैं। अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक श्री देवेंद्र कुमार केदावत ने बताया कि खारा इण्ड्रस्ट्रीयल के गुरुकृपा मेडिकल स्टोर का अनुज्ञापत्र पत्र 23 से 27 जुलाई तक 5 दिवस तक, खारा की फर्म मैसर्स एम्स क्योर फार्मेसी का अनुज्ञापत्र पत्र 23 जुलाई से 1 अगस्त तक 10 दिवस, करणी इण्ड्रस्ट्रीयल एरिया, बीकानेर के भगवती मेडिकल स्टोर का अनुज्ञापत्र 23 जुलाई से 1 अगस्त तक 10 दिवस, घड़सीसर के आलिया मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर का 23 से 27 जुलाई तक 5 दिवस, मुक्ताप्रसाद कॉलोनी के बालाजी मेडिकल एजेन्सी का अनुज्ञापत्र 23 से 27 जुलाई तक 5 दिवस के लिए, लूणकरणसर के खोड़ाला गांव के डूडी मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 23 जुलाई से 11 अगस्त तक 20 दिवस के लिए तथा पूगल रोड बीकानेर स्थित बीकाणा मेडिकोज एण्ड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 23 से 29 जुलाई तक 7 दिवस के लिए निलंबित कर दिया गया है।


Share This News