





Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में आज कलेक्टर कार्यालय परिसर में भाजपा नेता भगवान मेड़तिया के समर्थन में भीड़ उमड़ी व नारेबाजी कर समर्थन किया। बिजली कंपनी के खिलाफ इससे पहले मेड़तिया के समर्थन में तीर्थम स्थित बीदासर हाउस से सर्वसमाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला। इसमे राजपूत व अन्य समाजों के प्रमुख नेता शामिल हुए। बाद में रैली जूनागढ़ रोड होते हुए जिला मुख्यालय पहुंची। जहां मेड़तिया ने सभा को संबोधित किया। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने जिला कलेक्टर से वार्ता की।
.
